Bigg Boss 17 Episode 52 Written Update: सना की वजह से मिला आधा राशन, टूटी मनारा मुनावर की दोस्ती

By Ashutosh Kumar Mishra

Bigg Boss 17 Episode 52 Written Update: बिग बॉस 17 के एपिसोड 52 में कई रोमांचक चीज घटित हुई। आज के एपिसोड में सना ने अपनी ड्यूटी करने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद बिग बॉस के ऑफर के कारण उन्हें ड्यूटी से छुट्टी मिल गई लेकिन इसके कारण पूरे घर का राशन आधा हो गया। वहीं दूसरी ओर मनारा और मुनव्वर की दोस्ती में दरार आ गई।

“बिग बॉस 17” में इस हफ्ते के लिए कुल आठ लोग नॉमिनेट हुए हैं। जिसमें खानजादी, मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान,अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी है। कल ही बिग बॉस ने तीनों मकानों पर ताला लगा दिया। अब सभी घर के सदस्यों को लिविंग एरिया में भेज दिया गया।

वही आज के एपिसोड में सना के कारण पूरे घर वालों को आधा राशन बिग बॉस की तरफ से दिया जाएगा। ऐसा क्या हुआ और कैसे हुआ इसकी जानकारी हम आपको इसलिए के माध्यम से देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आज के बिग बॉस 17 एपिसोड 52 में क्या-क्या हुआ?

Bigg Boss 17 Episode 52 Written Update

Bigg Boss 17 Episode 52 Written Update
Pic Credit: Jio Cinema

Bigg Boss 17 Episode 52 Written Update: एपिसोड 52 की शुरुआत में खानजादी और ऐश्वर्या के लड़ाई से शुरू होती है। जिसके बाद दोनों की लड़ाई में नील और रिंकू दोनो आ जाते हैं। जिसके बाद खानजादी सारा मामला अंकिता को जाकर बताती है। उसके बाद मुनावर और समर्थ विक्की का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं- विक्की ट्रेनिंग सर्विस।

जिसके बाद विक्की मुस्कुराते रहते हैं लेकिन अंकिता इसमें थोड़ा गुस्सा हो जाती हैं। इसके बाद सना आज रेस्ट करने का ऐलान कर देती है। यह सब मोहल्ले में हो रहा था। जहां कर सभी घरवाले थे कि तभी एक ने बोला कि सना यहां किसी की बंदी है।

जिसे अरुण सुन लेता है लेकिन उसे पता नही होता कि यह किसने कहा है। जिसके बाद विक्की कहता है कि ये मुनावर ने कहा है। इसके बाद बात वही थम जाती है और विक्की, सना की लड़ाई फिर से शुरू हो जाती है। इसके बाद सना विक्की के खिलाफ एक रैप गाती है जिसे सुनकर घरवाले हैरान हो जाते हैं।

Bigg Boss 17 Episode 52 Written Update: सना की वजह से घरवाले परेशान

Bigg Boss 17 Episode 52 Written Update आज के एपिसोड में सना छाई रही। उन्होंने आज काम करने से मना कर दिया। उनकी ड्यूटी बर्तन साफ करने की थी, जो उन्होंने साफ करने से मना कर दिया। जिसके बाद मुनव्वर l सना से कहते हैं कि आपके बर्तन पड़े हैं। जिसके बाद सना कहती है कि उन्हें आज खाना नहीं खाना है और वह आज अपनी ड्यूटी नहीं करेंगी।

जिसके बाद मुनव्वर वहां से चले जाते हैं। उसके बाद मनारा और सना के बीच बातचीत होती है । मनारा सिंक देखकर चौंक उठती है। वह कहती है कि इतने बर्तन अकेले तुझसे अकेले धुलवाएंगे? उसके बाद सना कहती है कि वह आज यह नहीं करेंगी। इसके बाद मुनव्वर घर वालों से बातचीत करते हैं।

इसके बाद वह विक्की से बात करते हैं और उनसे कहते हैं कि वह सना से बर्तन धोने के लिए कहें। तो विक्की ने कहा कि आप तीन लोगों को ही ना बोले पूरा घर बोले क्योंकि मकान बंद हो चुका है और यह मोहल्ले की ड्यूटी है।जब विक्की ने कहा कि यह 13 लोगों की जिम्मेदारी है कि वह सना से कहें कि वह अपनी ड्यूटी पूरी करें।

इसी के बीच अभिषेक और विक्की के बीच थोड़ी बहस बाजी हो जाती है। जिसमें अभिषेक को विक्की की टोन पसंद नहीं आती। उसके बाद सना अपनी जिद पर खड़ी रहती है और बर्तन साफ करने से मना करती रहती है। उसी के बाद ऐश्वर्या घर से बाहर आती है और घर वालों को बताती है कि सना ने मुनव्वर के घर से खाना खाया है, तो अनुराग बीच में बोलते हुए कहते हैं कि यह तो रूल ब्रेक हुआ है। अब उसे जाकर बोलो।

सना अपने आप में खुश रहती है और उसे कर्मा कहती है। अभिषेक और समर्थ सना को कहते हैं कि आप गलत कर रही हैं। मुनव्वर कहते हैं कि तीन लोगों के झगड़े के कारण पूरा घर क्यों सफर करे।इसके बाद अरुण परेशान होकर कहते हैं कि वह पूरा बर्तन कर लेंगे लेकिन आगे से वह यह ड्रामा नहीं सहेंगे।

इसके बाद सना के रुख में थोड़ी नरमी आती है और वह घर वालों से कहती है कि अगर कोई उनके साथ देगा तो वह बर्तन धो देंगी। जिसके बाद घर वाले हेल्प करने से मना कर देते हैं। मनारा ने कहा कि वह हेल्प करवा देंगी। सब सना को समझाते हैं लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनती है। आखिर में सना और मनारा दोनों सारे बर्तन खुद ही साफ करते हैं।

More Read: CID Dinesh Phadnis Passed Away: 57 साल की उम्र में CID के एक्टर की हुई मौत

More Read: 4 OTT Must Watch Web Series List: जिसे देखकर आपके जीवन में जरूर परिवर्तन आएगा

बिग बॉस ने दिया सना को तोहफा

इसके बाद अंकिता सुशांत सिंह राजपूत को याद करती है। उसके बारे में अभिषेक और ईशा के साथ बातें शेयर करती हैं। इसके बाद बिग बॉस सना को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। वहां उनसे उनकी गेम के बारे में पूछते हैं। सना बताती है कि विक्की के घर में होने के कारण वह दबी दबी सी रहती थी।

अब उन्हें अपनी पहचान वापस मिल रही है। इसके बाद बिग बॉस में कहा कि मैं आपके लिए एक ऑफर लाया हूं। अगर आपको घर का काम नहीं करना है तो मैं आपको इस घर से के काम से मुक्त करता हूं। जिसे सुनकर सना काफी खुश हुई। इसके बाद बिग बॉस में कहा कि अगर वह ऐसा चाहती है तो उसके लिए बिग बॉस अपनी फीस लेंगे।

इसके बाद सना ने उनसे फीस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि घर का आधा राशन वह अपने पास रखेंगे। इसके बाद सना थोड़ी असमंजस की स्थिति में दिखीं। लेकिन आखिरी में उन्होंने यह ऑफर कबूल कर लिया। इसके बाद बिग बॉस पूरे घर में अनाउंस करते हैं कि सना को काम करने के लिए कोई भी घर वाला नहीं कहेगा।

उन्होंने बताया कि इस बार अगले दो हफ्ते तक आधा राशन पूरे घर को मिलेगा। जिसके बाद सारे घर वाले सना से सवालों की बौछार कर देते हैं। कोई सेलफिश तो कोई इक्सेंट्रिक कहकर उन्हें बुलाता है। लेकिन सना सब का काउंटर करती हैं और कहती है कि शो में पहली बार मैंने अपने बारे में सोचा है।

Pic Credit: Social Media

आज तक किसी ने भी मेरे लिए स्टैंड नहीं लिया है। मेरे विचारों और मेरे सोच को हमेशा दबाया गया है लेकिन अब वह दबकर नहीं रहेंगी। इसके बाद घर वालों में यह बात होती है कि सना को पूरे हफ्ते इग्नोर किया जाए। उसका खाना नहीं बनाया जाए। जिस पर सभी घर के लोग हामी भरते हैं।

इसी बीच मनारा और मुनव्वर के बीच लड़ाई हो जाती है। मुनव्वर के सामने वह कहती है कि वह आपकी छत्रछाया में नहीं है। उसके बाद उनके बीच थोड़ी बहस बाजी हो जाती है। जिसके बाद वो दोनो एक दूसरे से बात नही करते हैं।

नमस्कार, मेरा नाम आशुतोष मिश्र है. मैं पिछले 1 साल से कॉन्टेंट राइटिंग कर रहा हूं. Deshdrishti.com मेरा निजी न्यूज वेब पोर्टल है, जहां सभी लेटेस्ट खबरों को डालने का प्रयास करता हूं.

Leave a Comment

Exit mobile version